फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने मुख्यमंत्री शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एसीएस को सदन की अवमानना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निगम सदन की अवमानना करने पर मेयर ने मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, एसीएस से पब्लिक हेल्थ के अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति की। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि यह सदन की सीधे अवमानना की गई है। यदि कोई बात थी, तो अधिकारियों को अपनी बात रखनी चाहिए थी। सदन के अंदर डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद सुनील समेत कई पार्षदों से अधिशासी अभियंता पब्लिक हेल्थ ने अभद्रता से बात की, जो स्वीकार नहीं होगा। वही, नगर आयुक्त डॉ नरहरि बांगड़ ने कहा है कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के अशोभनीय व्यवहार किया। सदन की अवमानना से संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सदन स्थगित करते हुए मेयर ने कहा कि सदन बुधवार को 12:00 आहूत होगा। वही पार्षदों ने कहा कि यदि बुधवार तक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वह पब्लिक हेल्प कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करके सामूहिक रूप से इस्तीफा देने से पूछे नही हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें