फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस कर्मी को टक्कर मारकर पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना के पास सेक्टर-14-15 मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही टीम के चालक को बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास करना महंगा पड़ गया। तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाकर आ रहे युवकों को चालक ने रोकने का प्रयास किया तो वह उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गए। टक्कर लगने से चालक हवलदार का पैर टूट गया। उन्हें साथी कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रिठाला के रहने वाले हवलदार सुनील कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह पुलिस पीसीआर पर चालक है। उनकी टीम रविवार देर शाम एएसआई अमरजीत के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-14 की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर सेक्टर-12 की तरफ तेज गति से जाने लगे। वह बाइक को लापरवाही से चला रहे थे। जिस पर उसने युवकों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक को रोकने की बजाय उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर टूट गया। तीनों युवक टक्कर मारने के बाद बाइक सहित फरार हो गए। उसे साथी कर्मियों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंचे एसआई सत्यनारायण ने हवलदार सुनील के बयान दर्ज कर तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर युवकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें