: स्टाफ की सैलरी देने के लिए लेकर आया था होटल मालिक पैसे
रोहतक।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14 निवासी कुलदीप ग्रेवाल ने दी शिकायत में बताया कि उसका शीला बाईपास के नजदीक होटल है। उसने 28 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे कार को होटल के नजदीक खड़ा किया था। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो कंडक्टर साइड में आगे की खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार के डेस बोर्ड में रखे ₹62500 गायब थे। थोड़ी देर पहले बाइक सवार तीन युवक आसपास घूम रहे थे पूछ रहे थे कि उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। शक के आधार पर पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। वारदात की गहराई में जाने के लिए पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लग सके की वारदात को युवकों ने अंजाम दिया या किसी अन्य का हाथ है।