फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : अभिभावकों ने निजी स्कूलों के बाहर लिखा शिक्षा का व्यापार बंद करो

विज्ञापन
सोनीपत में निजी स्कूल के बाहर लिखा शिक्षा का व्यापार बंद करो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न देने से खफा अभिभावकों ने संघर्ष का रास्ता अपना लिया है। वीरवार को जहां निजी स्कूल वैन के टायरों की हवा निकाली थी, वहीं देर रात को निजी स्कूलों के बाहर लिखा कि नियम 134ए को लागू करो, शिक्षा का व्यापार बंद करो। निजी स्कूल संचालकों ने इस कृत्य के प्रति नाराजगी जाहिर की है। जबकि गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि जब तक सभी बच्चों को दाखिला नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। छात्र-अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर का कहना है कि पहले ड्रा मेें शामिल किए गए बच्चों का सरकार दाखिला करवा नहीं पा रही है। ऊपर से दूसरे ड्रा की तैयार की जा रही है। सरकार और प्रशासन बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।। उन्होंने कहा कि या तो सरकार व प्रशासन सभी पात्र विद्यार्थियों का अलॉट स्कूलों में दाखिला करवाए या फिर स्पष्ट मना कर दे कि हम दाखिला नहीं करवा सकते। हमारी सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को दाखिला दिलवाया जाए, ताकि उनका साल खराब होने से बच सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को जल्द दाखिला दिलवाया जाए अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें