फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने 22 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

विज्ञापन
सोनीपत के बैठक करते बिजली कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। इंदिरा कॉलोनी स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने बैठक की। कर्मचारियों ने 22 को प्रदेशव्यापी और 23 व 24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। सर्कल सचिव रामनिवास दूहन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिसका एचएसईबी वर्कर्स यूनियन विरोध कर रही है। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। सरकार सरकारी कार्यालयों को निजी हाथों में सौंप रही है। सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को नहीं भरा जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारियों पर काम का ज्यादा बोझ डाला जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र व सिटी सब यूनिट के कर्मचारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान अनिल कौशिक ने की और संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हरपाल सिंह भनवाला ने किया। इस दौरान सिटी सब यूनिट के सचिव सतीश चहल समेत अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें