फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की गिरफ्तारी के विरोध में किया अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत में सांसद को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। संतों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहर के अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोग जुलूस निकालते हुए शहर के सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम सांसद रमेश कौशिक को ज्ञापन दिया। लोगों ने बताया कि देश में हिंदू धर्म के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा भी बार-बार हिंदुओं का मनोबल गिराने का काम किया जा रहा है। हाल ही में कालीचरण महाराज, यति नरसिम्हानंद महाराज, जितेंद्र नारायण त्यागी व ऋषि कुमार स्वामी महाराज को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। जिससे हिंदू समाज में पुलिस के रवैये से आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पालघर के संतों को आज तक न्याय नहीं मिला, जबकि मुकदमे दर्ज करके संतों को प्रताडि़त किया जा रहा है। लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर संतों की रिहाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सख्त कानून बनाने की भी मांग की। इस दौरान मनीष राई, मोहन कौशिक, सतीश जांगड़ा, कुलदीप सरोहा, तेजभान, जितेंद्र, सुनील, राम पाहुजा, जसबीर, नरेंद्र, संदीप, शीतल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें