फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाडवा गांव में दो गुटों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। हाडवा गांव में दो गुटों में हुए झगड़े में एक 42 वर्षीय व्यक्ति सरवर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही दो परिवारों के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिता ने बताया कि वीरवार सायं को लगभग आठ बजे उसका पति अपनी दुकान को बंद करके आ रहा था। इस दौरान गली में पड़ौस में ही रहने वाले संजय एवं सुभाष ने उसके पति का रास्ता रोककर मारपीट की। जिसके बाद शोर मचाए जाने पर उसके परिजनों ने उसके पति को आरोपियों के चंगुल से निकाल लिया। जिसके बाद रात को लगभग ११ फिर से आरोपियों जिसमें संजय, सुभाष, संजय की पत्नी सुनीता व उसकी लडक़ी, सुभाष के तीन लडक़े व एक लडक़ी ने ईंट तथा लाठी डंडों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके पति द्वारा बचाव के लिए शोर मचाए जाने पर उसके परिजनों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह उसके घायल पति को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे पति को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अनिता की शिकायत पर हाडवा निवासी नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें