फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर में ईंट मारकर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड से डिवाइन सिटी की तरफ पैदल जा रहे युवक के सिर में ईंट मारकर दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवक ने मामले की शिकायत बड़ी औद्योगिक क्षाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव पुरखास धिरान के रहने वाले सुखबीर सिंह ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह रात को ऑटो में सवार होकर डिवाइन सिटी स्थित अपने प्लाट में गया था। वह जीटी रोड पर उतरने के बाद पैदल ही अपने प्लाट की तरफ चल पड़ा। जब वह कुछ आगे पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। उस समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जब उसने मोबाइल छीनने का विरोध किया तो युवकों ने उसके सिर में ईंट मार कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें