फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 17वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी भतीजी को बहला फु लाकर कर उसका अपहरण किया गया है। अपहरण में मीना, खटकड़ निवासी दीपक, कैथल के बोराखेड़ी गांव निवासी निशांत व अमरहेड़ी रोड निवासी गंगा शामिल हैं। कहा कि 19 जनवरी को उसकी भतीजी को दवाई दिलवाने के लिए उसकी भाभी मीना के साथ नागरिक अस्पताल में आई हुई थी। उसने भतीजी को पर्ची बनवाने के लिए लाइन मे लगा दिया। इस दौरान मीना उसकी भतीजी को दीपक व निशांत के साथ मिलीभगत कर बहला फुसलाकर कहीं पर ले गए। भतीजी की काफी तलाश की गई। लेकिन कहीं पता नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें