फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्कर को 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर को 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम सहित दबोचा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने गंदा नाला शिव कॉलोनी के पास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में कार सवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान ऋषि कॉलोनी के रहने वाले संजय उर्फ गुड्डू के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक कार में मादक पदार्थ लेकर ऋषि कॉलोनी से शिव कॉलोनी की तरफ आने वाला है। जिस पर टीम ने शिव कॉलोनी के पास नाका लगा दिया। इसी बीच एक युवक कार में आता दिखाई दिया। उसे रोककर 50 एनडीपीएस का नोटिस दिया गया। उसने राजपत्रित अधिकारी के सामने अपनी तलाशी देने की बात कही। जिस पर सिंचाई विभाग के एसडीओ कैलाश चंद्र को बुलाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 34 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर पता करेगी कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें