फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग पर काबू पाने के बाद अंदर गए युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मोहन नगर में खाना बनाते हुए कमरे में लगी आग से सामान के साथ बिजली के तार भी जल गए। देर रात जब युवक कमरे में गया तो वह जली हुई तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मोहन नगर में प्रदीप व उसका भाई हरदीप एक साथ रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रात को खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे में आग लग गई। आग के अचानक भडक़ने से उनके कमरे में रखा सामान भी जल गया। जिस पर दोनों भाई कमरे से बाहर भाग आए। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात आग पर काबू पाने के बाद प्रदीप कमरे में गया तो वह कमरे में बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। उसका भाई कमरे में गया तो प्रदीप को मृत पाया। उसने मामले से पुलिस के अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई हरदीप के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें