एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार लोग नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला बीना ने कहा कि मुस्कान उर्फ निशा ने उसके पति राजेश को झूठे प्यार में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उससे पांच लाख रुपये मांगे। इस साजिश में कमलेश, चांदराम व पवन ने भी मुस्कान उर्फ निशा का साथ दिया। महिला ने बताया कि उसके पति के फोन नंबर पर मुस्कान उर्फ निशा नामक लड़की का फोन आया था। इसके कुछ समय बाद उसी नंबर से ही उसके पति के पास व्हाट्सएप कॉल व संदेश आने शुरू हो गए थे। पति द्वारा मना करने के बाद भी मुस्कान उर्फ निशा उसके पास संदेश भेजती रही व अपनी बातों में उलझाकर पिज्जा हट में बुलाया। उसके बाद निशा ने मेरे पति की अश्लील फोटो मांगनी शुरू कर दी। निशा की बातों में आकर मेरे पति ने अश्लील फोटो भेज दी। इस पर निशा ने मेरे पति को रात के समय घर आने को कहा। इस पर मेरे पति को महिला पर शक होने लगा। इसके कारण मेरे पति ने मुस्कान का नंबर ब्लॉक कर दिया। उसके बाद मुस्कान की मां कमलेश का मेरे पति के पास फोटो आया व उसे डराने व धमकाने लगी। उसके बाद कमलेश ने उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत शहर थाना में दी। उसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इस पर मुस्कान की मां कमलेश द्वारा लिखित में उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने बारे कहा गया। उसके बाद निशा उसके पति से रुपये मांगने लगी। निशा राजीनामा करने के लिए उसके पति से पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। ऐसे में मामले की जांच की जाए। जांच अधिकारी शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।