सोनीपत शहर के रोहतक रोड पर शास्त्री पार्क की तरफ घूमने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभु नगर रोहतक रोड के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह उसकी मां भरपाई (70) सोमवार शाम को घूमने के लिए शास्त्री पार्क की तरफ गई थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। वह पार्क और रोहतक रोड पर कहीं नहीं मिली। जिस पर वह उन्हें तलाश करते हुए जब करीब साढ़े तीन घंटे बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा कि रोहतक रोड पर एक बुजुर्ग सडक़ हादसे में घायल हो गई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जिस पर राजेंद्र, उसके भाई कृष्ण व जीजा रणजीत सिंह ने भरपाई के शव की शनाख्त की। जिस पर मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।