फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी की कनपटी पर हथियार रखकर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के गांव पांची गुजरान रजवाहे के पास दो बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी को रोककर कनपटी पर हथियार लगाकर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीडि़त ने देर रात मामले की शिकायत पुलिस को दी। गन्नौर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पानीपत के गांव किवाना के रहने वाले अनिल ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव पांची गुजरान स्थित डीआईसीटी कंपनी में नौकरी करता है। वह सोमवार रात को कंपनी से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकला था। वह बाइक पर कच्चे रास्ते से अपने गांव जा रहा था। जब वह रजवाहा पुलिया के पास पहुंचा तो इसी दौरान दो युवक उसकी बाइक के सामने आ गए। उसने युवकों को देखकर बाइक रोक ली। उसके बाइक रोकते ही युवकों ने कोई हथियार उसकी कनपटी पर अड़ा दिया। दोनों युवक चेहरे पर मास्क लगाए थे और टोपी पहन रखी थी। उन्होंने उसे बाइक से उतार दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। अनिल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें