फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवेयर कंपनी में लगी भीषण, मचा हडक़ंप

विज्ञापन
कुंडली में फुटवेयर कंपनी में लगी आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फुटवेयर कंपनी में लगी भीषण, मचा हडक़ंप -स्टार इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता -कंपनी में बनते है रबड़ व प्लास्टिक की चप्पल व जूते संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फुटवेयर फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगी देख कर्मियों ने मामले से फैक्टरी मालिक को अवगत कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टार इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में सोमवार को अचानक लग गई। आग लगी देख कंपनी में हडक़ंप मच गया। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन रबड़ व प्लास्टिक में आग होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी  तिलक जैन को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम अवगत कराया गया। कुंडली, राई व सोनीपत से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। रबड़ व प्लास्टिक में आग होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें