फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोडकऱ आभूषण और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोडकऱ आभूषण और अन्य सामान चोरी, पुलिस ने केस दर्ज किया करनाल मेरे नौकरी करता है मकान स्वामी ,मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। शहर की दहिया कॉलोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोडक़र सोने के आभूषण व अन्य सामन चोरी कर लिया। करनाल में रह रहे मकान मालिक को जब चोरी का पता लगा तो शहर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से यूपी के जिला गोरखपुर के गांव राजपुर टोला निवासी ठाकुर हरिराम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसने सोनीपत की दहिया कॉलोनी में मकान ले रखा है। वह फिलहाल करनाल में नौकरी करता है और महीना में एक-दो बार सोनीपत के मकान में आता है। उसे 24 दिसंबर को पड़ोसी ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह करनाल से सोनीपत आया और जांच की। उसने देखा कि चोर उसके बंद घर का ताला तोडक़र एक एलसीडी, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, सिलिंडर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। उसने आसपास पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी मिल सकी। जिस पर सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अब चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें