शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में युवक नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करेन के आरोप में पुुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक निजी कोचिंग सेंटर पर तैयारी करती थी। 2017 में उसकी मुलाकात विवेक से हुई और दोनों का प्रेम प्रसंग चला। चार साल तक विवेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो विवेक ने मना कर दिया। इसके बाद विवेक के परिजन विकास, कुलदीप, मुकेश रानी व अनिता ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई पूनम ने कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।