फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब लूटी माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत : गांव गढ़ी व सिसाना स्थित शराब ठेकों से हथियार के बल पर बदमाश 1.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल व शराब की पेटी लूट ले गए। वीरवार रात को स्विफ्ट कार सवार पांच-छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों शराब ठेके एक ही ठेकेदार के हैं। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सिसाना निवासी मुकेंद्र का कहना है कि उसके गढ़ी व सिसाना स्थित शराब के ठेके पर रात को स्वीफ्ट कार सवार पांच-छह युवक पहुंचे। उन्होंने शराब लेने के नाम पर ठेके के कारिंदे सुनील से ठेका खुलवाया। जिसके बाद पिस्तौल व चाकू दिखाकर 45 हजार की नकदी, एक पेटी शराब व सुनील का मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही बदमाश सुनील के साथ बैठे एक अन्य युवक बलवान का भी मोबाइल छीन ले गए। इसके कुछ देर बाद बदमाश उसके सिसाना स्थित ठेके पर पहुंचे और वहां भी शराब लेने के बहाने ठेके को खुलवाया और कारिंदे आशुतोष से 80 हजार की नकदी, उसका पर्स व मोबाइल छीन ले गए। शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें