बीएसएफ के जवान का गांव में हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जम्मू कश्मीर में तैनात पोंकरी खेड़ी गांव निवासी बीएसएफ के एएसआई की हृदय गति रुकने से बुधवार रात को हुई मौत के बाद शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीएसएफ की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी।
गौरतलब है कि पोंकरी खेड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय बलबीर की बुधवार रात को हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह बलबीर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। इस दौरान गांव के लोगों ने बलबीर सिंह अमर रहे व भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके बड़े बेटे दीपक, जो जाट रेजिमेंट में तैनात हैं, उन्होंने मुखाग्नि दी।