फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में गए युवक पर डंडे से हमला करने के बाद तेजधार हथियार से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट में गए युवक पर डंडे से हमला करने के बाद तेजधार हथियार से किया घायल - करेवड़ी के युवक के बयान पर पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। गांव करेवड़ी में अपने प्लॉट में गए युवक पर उसके गांव के युवक ने पहले डंडे और बाद में तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। युवक को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव करेवड़ी के रहने वाले सुमित ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने प्लॉट में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का असबीर उर्फ काला उनके प्लॉट में आया। उसने पीछे से उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह चकराकर गिर गया। इसी बीच असबीर ने तेजधार हथियार से उसकी कमर व पैर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर उसका चचेरा भाई प्रदीप आया तो वह मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिस पर सुमित को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिलाया गया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने सुमित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें