फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परिवार को कमरे में बंद कर दो लाख रुपये व लाखों के आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान परिवार को कमरे में बंद कर दो लाख रुपये व लाखों के आभूषण ले गए चोर - रात को कमरे की कुंडी बाहर से की बंद, खिड़की के सरिया तोड़कर कमरे में घुसे चोर -जमीन का बयाना देने के लिए रखी नकदी के साथ आभूषण भी ले गए चोर -गांव लाठ में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम माई सिटी रिपोर्टर गोहाना। गांव लाठ में एक घर में खिड़की के सरिये तोड़कर घुसे चोरों ने मकान मालिक के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे दो लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह उठने के बाद मशक्कत से दरवाजा खोलकर बाहर आए तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव लाठ निवासी मंजीत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार रात को परिवार के सदस्य घर के अंदर सो गए थे। सोमवार सुबह उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर बाहर आए तो छत पर बने कमरे में गए तो उसकी पीछे की खिड़की के सरिये टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता लगा कि संदूक के अंदर से चोर दो लाख रुपये की नकदी, सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, दो सोने के कड़े व दो मंगलसूत्र, चांदी की तागड़ी, हथफूल व दो चांदी की पाजेब चोरी मिली। उन्होंने जमीन का बयाना देने के लिए घर में दो लाख रुपये की नकदी रखी थी। पुलिस ने मंजीत के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वर्जन घर की खिड़की के सरिये तोड़कर चोरी करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिवार का कहना है कि जमीन का बयाना देने के लिए नकदी घर में रखी थी। चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। समुंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें