फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-8 के पास मनौली के युवक से बाइक, मोबाइल व कागजत लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेन नंबर-8 के पास मनौली के युवक से बाइक, मोबाइल व कागजात लूटे अमर उजाला ब्यूरो कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट से चार बदमाशों ने एक युवक को डराकर उससे बाइक, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। युवक के बयान पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मनौली निवासी दीपक ने पुलिस का बताया कि वह रात को बाइक पर कुंडली से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचा तो इसी दौरान चार युवकों ने उसे रोक लिया। युवक उसकी बाइक, आई-6 मोबाइल फोन, एटीएम, कागजात व 250 रुपये छीनकर फरार हो गए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दीपक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें