बारिश होने के बाद साफ हुआ मौसम और खेत में लहलहाती सरसों की फसल।
- फोटो : Amar Ujala
कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड व धुंध से शनिवार को राहत मिली। शनिवार अल सुबह 3 बजे हुई बारिश से धुंध छंट गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश के संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से फिर ठंड व धुंध गहरा सकती है। वहीं बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा।