यूनियन बैंक के मैनेजर से अभद्रता, गार्ड को थप्पड़ मारा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव चिड़ाना स्थित यूनियन बैंक की शाखा में घुसकर दंपती ने बैंक मैनेजर से अभद्रता कर दी। जब गार्ड बीच बचाव को आया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया गया। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी अंशुल कटोच ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह गांव चिडाना के यूनियन बैंक में मैनेजर है। शुक्रवार को वह बैंक में मौजूद थे। इसी दौरान गांव चिडाना का रामप्रसाद अपनी पत्नी सुनीता के साथ बैंक में आया और अभद्रता करने लगा। वह उसके साथ झगड़ा करने लगे। जिस पर सिवानका निवासी गार्ड रामकुवार ने उन्हें रोका तो उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और सुनीता ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रामप्रसाद पहले भी कर्मियों से बदतमीजी कर चुका है। उसने गांव में गार्ड का पहले रास्ता भी रोक लिया था। जिससे कर्मियों में भय व्याप्त है। बैंक मैनेजर का आरोप है कि वह बिना वजह के दबाव बनाता है। बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।