फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद पड़ी स्कार्पियो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के पास कार और स्कॉर्पियो की बीच शुक्रवार की देर शाम टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो चालक नारनौल से कोरियावास गांव की ओर से शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के पास चालक कार को लेकर सड़क पर आ रहा था। अचानक कार के सड़क पर आने वाले से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और दूर जाकर पलट गई। वहीं कार का परखच्चे उड़ गए। हादसें में घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर 50 वर्षीय कैलाशचंद्र की मौत हो गई। वहीं सुरेश समेत दो लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें