फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज -विवाहिता के भाई का आरोप, शादी के बाद से किया जा रहा था दहेज के लिए प्रताड़ित, फंदा लगाकर दी जान   - चुलकाना की युवती की फरवरी माह में राजेंद्र नगर के युवक संग हुई थी शादी अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के राजेंद्र नगर में संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। शहर के राजेंद्र नगर की रहने वाली अनुराधा (26) की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। मामले की सूचना के बाद गीता भवन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले को लेकर अनुराधा के भाई पानीपत के गांव चुलकाना निवासी प्रदीप कुमार ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनुराधा (26) की शादी 21 फरवरी को राजेंद्र नगर सोनीपत निवासी मनीष के साथ की थी। उन्हें शनिवार शाम को बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडित किया जाने लगा था। उसे लगातार तंग किया रहा था। अब उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। उन्होंने पति के साथ आठ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के साथ ही विवाहिता के ससुर, जेठ, जेठानी, ननद समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। वर्जन राजेंद्र नगर में महिला की फंदा लगाए जाने के कारण मौत हुई है। महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। चैन सिंह, जांच अधिकारी, गीता भवन चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें