फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को फंसाने के लिए पति की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी को फंसाने के लिए पत्नी ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर किया पति की हत्या नौकरी दिलाने के नाम पर पहले प्रेमी ने ले लिया था चार लाख, नहीं कर रहा था वापस लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव में 27 नवम्बर को घर में मिला था राजमंगल का शव लार। घर में सो रहे राजमंगल के हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी मुन्नी और भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्नी के दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछ ताछ में दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मुन्नी पति से खुश नहीं रहती थी उसने अपने पहला प्रेमी उसे धोका देकर चार लाख ऐंठ लिया और वापस नहीं कर रहा था इसलिए उसे फ़ंसाने के लिए पति की हत्या का खाका तैयार कर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया । थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल यादव 40 वर्ष का शव 27 नवम्बर की सुबह घर के कमरे में मिला था। उसके मुँह में रुमाल ठूंसी गई थी और चेहरा मफलर से बांधा हुआ था। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर हमलावर भाग निकले थे। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। पत्नी ने अज्ञात बादमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर एक रिश्तेदार पर रूपये मांगने पर देख लेने की धमकी देने की शिकायत की थी। उसी दिन लार पुलिस ने सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी कर भटनी नगर से राजमंगल के फुफेरे भाई और महिला के पहले प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पूछ ताछ में उसने महिला के दूसरे प्रेमी के होने की जानकारी दी। पुलिस ने दूसरे प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया तो उसने बताया कि घटना की रात 12 बजे वह महिला के घर सहजौर गांव बुलाने पर पहुंचा जहां उसके पति ने विरोध किया तो महिला ने उसे कुछ कहकर शांत करा दिया। उसे थोड़े देर बाद नींद आ गई तो दोनों ने मिलकर उसकी मुन्नी की मदद से उसने गला घोंट हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने मुन्नी को हिरासत में ले लिया। उसने पति से खुश नहीं रहने की बात कह रास्ते से हटाने की बात बताई। पहले प्रेमी ने उससे 4 लाख रूपये नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ लिया था। मांगने पर दोनों के बीच नोक झोंक होती थी। इसको लेकर पति की हत्या कर पहले प्रेमी को फंसाने की साजिश की। एसपी डॉ श्री पति मिश्र ने बताया कि राजमंगल की पत्नी और उसके दूसरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसेट हाथ लगी शिकायत पत्र तो खुला घटना का राज लार। राजमंगल हत्या कांड में पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही थी। इसको लेकर काफी सक्रिय रही। रविवार को सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने महिला के घर पहुँच पूछ ताछ की उसने घटना के दिन से बयान अलग दिए। शक होने पर सीओ ने कमरे की तलासी ली। जिसमे कमरे से दो शिकायती पत्र मिले। जिसमे महिला ने पहले प्रेमी को नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये को वापस कराने की तहरीर पुलिस को लिखी थी। एक तहरीर में उसने अपने दूसरे प्रेमी को पति बताई थी। और दूसरे तहरीर में राजमंगल को पति बताई थी। प्रेमी को फंसाने की वह कोशिश नहीं करती तो सच्चाई पुलिस के सामने नहीं आ पाती। पुलिस ने महिला के पहले प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें