फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर के बैंक खाते से निकले 14983 रुपये, दर्ज कराया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर के बैंक खाते से निकले 14983 रुपये, दर्ज कराया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के सुभाष नगर के रहने वाले आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के बैंक खाते से 14983 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाष नगर निवासी विपिन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह विपिन आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर है और फिलहाल पानीपत में नियुक्त है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को उन्होंने अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता लगा कि 10 नवंबर को उनके बैंक खाते से 14983 रुपये निकाले गए हैं। राशि मुंबई में किसी खाते में डाली गई है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी खाते में ट्रांजेक्शन नहीं की है। किसी ने धोखाधड़ी से राशि निकाली है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें