बुलंदशहर। पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पाना आला अफसरों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वहीं, अब अहार थाने पर तैनात एक दारोगा का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। जिसकी जानकारी पर एसएसपी ने जांच के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही झाझर चौकी प्रभारी और डिप्टी गंज चौकी प्रभारी को भी ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अहार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा हु़आ था। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ढाई लाख रुपये देने के लिए कहा। यह रकम इन मुकदमों की विवेचना कर रहे अहार थाने के दारोगा अनिल सिंह के पास रख दी गई। जब देने वाली पार्टी ने दूसरी पार्टी को रुपये देने की बात कही तो दारोगा ने उनमें से 50 हजार रुपये मांगे। यह रकम फोन पर एक व्यक्ति से मांगी जा रही थी। बृहस्पतिवार देर रात किसी व्यक्ति ने एसएसपी के मोबाइल पर यह ऑडियो भेजी। जिसकी एसएसपी ने एसपी क्राइम शिवराम यादव से जांच कराई। जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया अनिल दारोगा की ही आवाज है। जिसके बाद दारोगा अनिल को निलंबित कर दिया है। वहीं, नगर कोतवाली की डिप्टीगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को अनुशासनहीनता के चलते लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि उनकी क्षेत्र में से काफी शिकायत आ रही थी। उनका किसी के साथ भी व्यवहार अ'छा नहीं था। इसके अलावा ककोड़ थाने की झाझर चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा को अपराध नियंत्रण में विफल होने पर और आम जन से दुव्र्यवहार पर लाइन हाजिर किया गया है।
कोट
ड्यूटी और विवेचना के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अहार थाने पर तैनात दारोगा अनिल सिंह की ऑडिया क्लिप की प्रारंभिक जांच में वह दोषी पाए गए, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जबकि, डिप्टी गंज चौकी प्रभारी और झाझर चौकी प्रभारी को कार्यशैली में अनियमितता बरतने और आमजन से गतल व्यवहार पर लाइन हाजिर किया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी