फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से मिलने आया युवक व उसका साथी ले गए डेढ़ लाख रुपये व आभूषण, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति से मिलने आया युवक व उसका साथी ले गए डेढ़ लाख रुपये व आभूषण, मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव थाना खुर्द में व्यक्ति से मिलने आया युवक व उसका साथी घर से डेढ़ लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त घटना के समय खेत में गया था। जब वह वापस आया तो आरोपी फरार मिले। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव थाना खुर्द निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका बेटा खरखौदा के स्कूल में पढ़ता था। वह अक्सर अपने बेटे से मिलने जाता था। वहां पर उसकी दोस्ती पहलवानी करने वाले अंकुर से हो गई। उसने बताया कि 31 अक्तूबर की रात को अंकुर अपने साथी के साथ उनके घर आया था। रात को वह खाना खाकर सो गए। रविवार सुबह उसे काम से खेत में जाना पड़ा। तब अंकुर व उसका साथी सो रहे थे। जब वह दिन में घर आया तो अंकुर व उसका साथी नहीं मिले। उसने देखा कि अलमारी का ताला टूटा है। उसने चैक किया तो अमलारी के अंदर से डेढ़ लाख रुपये व सोने के आभूषण गायब मिले। उसे शक है कि अंकुर व उसका साथी ही नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें