निकिता के हत्यारों को सजा देने की मांग, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो जींद
फरीदाबाद में कालेज छात्रा की हत्या के विरोध में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सीटीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जयति जयति हिन्दू महान संगठन के प्रमुख अतुल प्रताप चौहान ने बताया कि कुछ लोग बड़ा अभियान चला रहे हैं। इनपर सख्त कार्रवाई की जाए।