फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी : व्यक्ति का एटीएम जेब में होते हुए खाते से निकल गए 25000 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी : व्यक्ति का एटीएम जेब में होते हुए खाते से निकल गए 25000 रुपये, मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। शहर से सटे गुढ़ा गांव स्थित नौरंग कालोनी के रहने वाले व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन ठगों ने 25000 रुपये की नकदी निकाल ली। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सिटी थाना गोहाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौरंग कालोनी के रहने वाले करतार सिंह ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसका पीएनबी शाखा में खाता है। करतार सिंह ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को वह अपने घर पर था। उसे पता लगा कि उसके खाते से 25000 रुपये की राशि निकाल ली गई। उस समय उसका एटीएम कार्ड उसकी जेब में था। साथ ही उसके पास कोई ओटीपी नंबर आया और न ही किसी ने कॉल कर उससे खाते की जानकारी ली है। उसके बावजूद ऑनलाइन ठगों ने उसके खाते से सीधे नकदी चोरी कर ली। करतार सिंह ने मामले की शिकायत सिटी थाना गोहाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बयान पर चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्जन व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी द्वारा खाते से 25000 रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता लगाया जाएगा कि किस तरह से नकदी निकाली गई है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें