फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर चला रहा था ईंट भट्ठा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर चला रहा था ईंट भट्ठा, मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। एनजीटी की तरफ से ईंट भट्ठों को बंद करने के आदेश के बावजूद गांव सिसाना स्थित आरबीसी ईंट  भट्ठा चलाया जा रहा था। सूचना के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए भट्ठा को बंद करा दिया। इसके साथ ही डीसी के आदेश पर भट्ठा लाइसेंस भी रद कर दिया गया है। वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी ने ईंट भट्ठों को बंद करने के निर्देश दे रखे है। उसके बावजूद गांव सिसाना स्थित आरबीसी ईंट भट्ठा को चलाया जा रहा था। जिसी सूचना पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिस पर टीम को  भट्ठा चलता हुआ मिला। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश दहिया के बयान पर भट्ठा संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही डीसी ने भट्ठा मालिक का लाइसेंस रद करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें