फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूटे अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत: शहर के एटलस रोड पर पोल्ट्री फार्म संचालक को लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आदर्श नगर निगवासी कमालुद्दीन पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। वह ईदगाह कालोनी और डबल स्टोरी क्षेत्र में मुर्गों की सप्लाई करते हैं। वह साेमवार को मुर्गों के रुपये इकट्ठे करने दुकानों पर गए थे। रात को जब वह रुपये इकट्ठा करके वापस लौट रहे थे तो रोटरी क्लब के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनको रोक लिया। सामने बाइक अड़ाकर लुटेरों ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों लुटेरों ने रुपयों वाला थैला छीन लिया और भाग गए। भागते समय वह पोल्ट्री फार्म संचालक की बाइक की चाबी भी निकालकर ले गए। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें