फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद शातिर शूटर दीपक गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद शातिर शूटर दीपक गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत: एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने रात को मुरथल थाना क्षेत्र में संदीप बडवासनी गैंग के शूटर दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दीपक इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर गुरुग्राम में हुए हमले में शामिल था। पुलिस उसके बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम के रोकने पर आरोपी बाइक से गिर गया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक घायल हो गया। एंटी नाकोटिक्स सेल प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को रात में अपराधियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया। इस पर युवक बाइक से गिर गया और उसने पुलिस टीम पर गोली चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उसको गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक ने बताया कि वह पुलिस इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर हमले में शामिल था। तब से पुलिस पीछे पड़ी है। इससे वह छिपकर रह रहा था। अब अपने साथियों की तलाश में सोनीपत आया था। उनको मुरथल क्षेत्र में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देना था। पुलिस ने घायल दीपक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें