फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना रोड गोल मार्केट की मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड स्थित गोल मार्केट में चोर मोबाइल की दुकान में घुसकर लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू जीवन नगर निवासी लक्की उर्फ दीपांशु ने गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि उसने गोहाना रोड की गोल मार्केट में संगम कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान खोल रखी है। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर गया था। रविवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा मिली। जिस पर जांच करने में उसने देखा कि चोर उसकी दुकान के ऊपर वाली दुकान का शटर तोडक़र उसकी दुकान में घुसकर चोरी कर ले गए है। चोर उसकी दुकान के अंदर से आठ बड़े मोबाइल, छह छोटे मोबाइल, 15 पुरानी मोबाइल, 13 पॉवर बैंक, 25 पेड ड्राइव, 30 मैमोरी कार्ड, दो स्मार्ट वॉच, 150 बैटरी, 150 लीड, तीन हेडफोन, 12 ब्लूटूथ, 100 इयरफोन व 2000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने लक्की की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें