फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भरकर ले जा रहे थे भेड़-बकरी, गुरुग्राम की युवती ने पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड पर ट्रक में भेड़-बकरी भरकर ले जा रहे चालक को गुरुग्राम की युवती ले पकड़ लिया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।   गुरुग्राम के प्रेम नगर की प्रियंका ने बताया कि वह रविवार देर शाम को कुंडली से पानीपत की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसे एक ट्रक में भेड़-बकरी ठूंसकर भरी हुई दिखाई दी। जिस पर उसने आरोपी को रोक लिया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें काफी भेड़-बकरी भरी गई थी। साथ ही उनके चारे का कोई प्रबंध नहीं था। जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया। उसने अपनी पहचान जम्मू के सुंदरपुर निवासी हेप्पी कुमार के रूप में दी। पुलिस ने प्रियंका के बयान पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें