सोनीपत। शहर के मुरथल रोड स्थित फौजी कालोनी में दुकान की दीवार तोडक़र चोर स्टील का स्क्रैप, नकदी और वेल्डिंग मशीन भी चोरी कर ले गए। पीडि़त दुकानदार के बयान पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला सहारनपुर के गांव गोगा फिलहाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी सोनीपत निवासी उस्मान ने बताया कि उसने फौजी कालोनी में मुरथल रोड पर स्टील के दरवाजे व खिडक़ी बनाने की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि चोर रात को उसकी दुकान के साथ लगते खाली प्लाट से उसकी दुकान की दीवार तोडक़र अंदर घुस गए। चोर उसकी दुकान के अंदर से सात बोरे स्टील का स्कैप, 13000 रुपये की नकदी, दो वेल्डिंग मशीन और मैनहोल चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। उसने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।