फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैंयापुर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला के पिता ने कुराड के युवक पर उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बैंयापुर की रहने वाले रेनू (29) का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। रविवार को फंदे पर शव लटका देख परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर गांव कुराड के सोनू के खिलाफ उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें