फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन चालक को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाशों ने लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के देवडू रोड बाइपास पर कंबाइन मशीन चालक को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश बाइक लूट ले गए। चालक ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पंजाब के जिला संगरूर के गांव उगराह निवासी जरनेल सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव कुराड़ निवासी साहिल आंतिल की कंबाइन मशीन पर चालक है। वह रविवार रात को थरिया गांव से धान निकालकर गांव कुराड़ के लिए चले थे। कंबाइन मशीन को साहिल लेकर चल रहा था। वह प्लेटिना बाइक लेकर उनसे कुछ पीछे चल रहा था। जरनेल का आरोप है कि इसी दौरान देवडू रोड बाइपास पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक उसके पाए। उन्होंने उसके पास आते ही उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उससे बाइक छीन ली। उसके बाद वह फरार हो गए। जरनेल का आरोप है कि युवकों ने बाइक नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जरनेल ने मामले से साहिल को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सदर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के दौरान बाइक लूट की तीसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें