फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को नींद की गोली खिलाकर महिला 80000 रुपये और आभूषण लेकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना गोहाना के गांव से एक महिला 80000 रुपये और आभूषण लेकर संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। व्यक्ति ने अज्ञात पर उसकी पत्नी को लेकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना गोहाना के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 21 सितंबर की रात को वह पत्नी और बच्चे के साथ सोया था। देर रात साढ़े 12 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी 21 वर्षीय पत्नी गायब है और उसका बच्चा रो रहा है। उसने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसके पानीपत स्थित मायके में पता किया तो वह वहां भी नहीं थी। उसने घर के अंदर देखा तो अंदर से 80000 रुपये की नकदी, चोर सोने की अंगूठी, दो हार व तीन सोने की चेन भी गायब मिली। उसे शक है कि आभूषण उसकी पत्नी लेकर किसी के साथ चली गई है। उसने शक जताया कि उसे कोई नींद की गोली दी गई थी। जिससे उसकी आंख नहीं खुल सकी। पुलिस ने अज्ञात पर महिला को बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के बारे में सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें