फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल कर खुद को बताया बैंक मैनेजर, खाते की जानकारी लेकर उड़ाए 70892 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की न्यू महाबीर कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने अज्ञात पर बैंक मैनेजर बनकर बात करने व खाते की जानकारी लेकर 70892 रुपये उड़ाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि ठगी करने वाले ने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होने की बात कहते हुए खाता बंद करने का भय दिखाया था। व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू महाबीर कालोनी के रहने वाले घनश्याम दास ने सिटी थाना की गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई की रेलवे रोड स्थित शाखा में है। घनश्याम दास ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर एक बजकर 9 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए अपना नाम दीपक वर्मा बताया था। उसने कहा कि बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है। जिसके चलते बैंक खाता बंद हो जाएगा। उसके बाद उसने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर उसके एटीएम कार्ड का नाम पूछ लिया। बाद में उसने मोबाइल पर अन्य जानकारी भी ले ली। साथ ही उसके मोबाइल पर आए मैसेज भी उससे पूछ लिए। घनश्याम दास का आरोप है कि उसके बाद अलग-अलग समय में उसके खाते से 70892 रुपये निकल गए। उसने कोई राशि नहीं निकाली है। उसे बैंक मैनेजर बनकर फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें