फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में सो रहे व्यक्ति का 10000 रुपये से भरा पर्स और दो मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल में रात को गली में सो रहे व्यक्ति की चारपाई से चोर उसका 10000 रुपये से भरा पर्स व दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मुरथल के रहने वाले परसेराम ने बताया कि वह गांव में अपने मकान का निर्माण कर रहा है। जिसके चलते रात को वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर गली में चारपाई पर सो रहा था। रात को चोर उसकी चारपाई से उसका पर्स व दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पर्स में 10000 रुपये की नकदी थी। परसेराम ने चोरी का शक गांव के रवि नाम के युवक पर जताय है। उसने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें