फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में गई दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव रसोई के पास सडक़ पार कर रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गांव रसोई निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह अपने पिता दलेल सिंह के साथ अपने खेतों में जा रहा था। जब वह गांव के सामने सडक़ पार करने लगे तो पानीपत की तरफ से आए बाइक सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता दलेल सिंह बुरी तरह घायल हो गए। वह भी बाल-बाल बचा। हादसे के बाद भीड़ लगने पर चालक बाइक छोडक़र फरार हो गया। वह अपने पिता को निजी अस्पताल में ले गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उनके पिता की मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, केएमपी पर छतेहरा के पास दो गाडिय़ों की टक्कर से एक गाड़ी चालक की मौत हो गई। यूपी के जिला गौतम बुद्धनगर के गांव कूड़ी खेड़ा निवासी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि उसने माल ढुलाई के लिए गाड़ी ले रखी है। उसकी गाड़ी पर यूपी के जिला गाजियाबाद के आलमगीरपुर गोहरा निवासी कंवारपाल को चालक रखा हुआ है। कंवरपाल उसकी गाड़ी को लेकर वाजीदपुर सबौली से गौतमबुद्ध नगर के लिए चला था। छतेहरा के पास अज्ञात गाड़ी चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी गाड़ी केएमपी पर पलट गया। जिसमें कंवारपाल घायल हो गए। उसे केएमपी टोल एम्बुलेंस चालक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें