फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 टन स्क्रेप से भरा कैंटर चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल में 18 टन स्क्रेन से भरा कैंटर चोरी होने का मामला सामने आया है। कैंटर मालिक ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्क्रेप को कुंडली से पंजाब भेजा जाना था। जिसे चालक ने कैंटर सहित अपने गांव में खड़ा किया तो चोर उड़ा ले गए। गांव देवडू निवासी महाबीर सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसके कैंटर पर गांव मुरथल निवासी मांगेराम चालक है। मांगेराम 3 सितंबर को सुबह कुंडली की मनेटा कंपनी से कैंटर में 18 टन स्क्रेप भरकर चला था। उसे स्क्रेप को पंजाब में मंडी गोविंदगढ़ स्थित बंसल एलॉय कंपनी में पहुंचाना था। उसके चालक ने अपने कैंटर को गांव में खड़ा कर दिया और घर चला गया। शाम को करीब छह बजे जब वह कैंटर देखने गया तो उसे कैंटर नहीं मिला। जिस पर उन्होंने अपने प्रयास से तलाश करने की कोशिश की। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें