सोनीपत। गांव निजामपुर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक ग्रामीण पर शराब के नशे में उसके घर आकर मारपीट करने व उसके दांत तोडऩे का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत डीएसपी गोहाना को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निजामपुर निवासी भीमा सिंह (70) ने बताया कि वह 16 अगस्त को घर पर था। इसी दौरान गांव का रणबीर शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसने आरोपी को जाने को कहा तो उसने मारपीट कर दी। उस पर लाठी से वार किया। जिससे उसे चोट आई दांत भी टूट गए। जिसके चलते उसे अस्पताल में उपचार कराया। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिस पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।