फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई पर हमला कर स्कूटी, दो मोबाइल व पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड स्थित बंगाल स्वीट्स के पास बिजली निगम के जेई पर हमला कर बदमाश उनकी स्कूटी, दो मोबाइल व पर्स लूट ले गया। वह रात करीब दो बजे ड्यूटी देकर घर लौट रहे थे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। गोहाना रोड चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। देव नगर गली नंबर-2 निवासी राजमल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह बिजली निगम में जेई के पद पर कार्यरत है। वह मंगलवार रात करीब दो बजे ड्यूटी देकर घर लौट रहा था। जब वह गोहान रोड पर बंगाली स्पीट्स के सामने पहुंचे तो उन्होंने स्कूटी को लघुशंका के लिए रोका दिया। जब वह लघुशंका करने लगे तो इसी बीच किसी ने पीछे से उनके सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर दिया। जिससे वह सडक़ पर गिर गया। जिसके बाद बदमाश उससे दो मोबाइल व पर्स छीनने के बाद उसकी स्कूटी लेकर भाग गया। उनके पर्स में करीब 2000 रुपये, लाइसेंस, एटीएम कार्ड, बाइक की आरसी भी थी। राजमल ने मामले की शिकायत गोहाना रोड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें