सोनीपत। गांव कथूरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में घुसकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बरोदा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कथूरा निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपना मकान बना रहे हैं। उसने बताया कि चोर उनके घर से 52 सीमेंट के बैग, कुर्सियां, सबमर्सीबल की मोटर, गैस सिलिंडर, पंखे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्हें सुबह चोरी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।