फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुगा मंदिर के पास अधेड़ बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कोहला के गुगा मंदिर के पास शराब बेच रहे अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान गांव कोहला निवासी रणबीर के रूप में दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरोदा थाना में नियुक्त एचसी विनोद ने पुलिस को बताया कि वह कोहला-बुटाना रोड पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव कोहला में गुगा मंदिर के पास एक अधेड़ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत वहां पर रेड की। वहां पर एक व्यक्ति दो पेटी अवैध देशी शराब सहित पकड़ा गया। पुलिस ने पेटियों के अंदर से 21 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस ने उसे काबू कर पहचान पूछी तो उसने अपनी पहचान रणबीर के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें