फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मरला में कपड़ा व्यापारी से तीन युवकों ने लूटी कार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के चार मरला में तीन युवकों ने देर रात एक कपड़ा व्यापारी से कार लूट ली। कार लूटकर आरोपी फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गाड़ी सहित मुरथल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सिक्का कालोनी निवासी अक्षय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने साथी के साथ मॉडल टाउन में घूमने के बाद कार से वापस लौट रहा था। जब वह चार मरला में पहुंचे तो तीन युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। युवकों ने डरा-धमकाकर उनकी कार को लूट लिया। बाद में वह फरार हो गए। अक्षय ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी। एएसआई संजीव कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मुरथल से कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सिक्का कालोनी निवासी सचिन उर्फ माडल, चार मरला निवासी सुमित व हनुमान नगर सोनीपत निवासी रवि है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें